Mohe Lagi Lagan Guru Charnan Ki Lyrics Bhajan

Daivya Bhakti

Mohe Lagi Lagan Guru Charnan Ki - Correct Lyrics

मोहे लागी लगन गुरु चरणन की
गुरु चरणन की, गुरु चरणन की

चरण बिना मुझे कुछ नहीं भाये
जग माया सब स्वपनन की

भव सागर सब सूख गया है
फिकर नाही मोहे तरनन की

आत्म ज्ञान दियो मेरे सतगुरु
पीड़ा मिटी अब मरनन की

मीरा के प्रभु गिरिधर नागर
आस लगी गुरु शरणन की


16


 
Go to Home Page