Meri Lagi Guru Sang Preet Ye Duniya Kya Jaane Lyrics Bhajan

Daivya Bhakti

Meri Lagi Guru Sang Preet Ye Duniya Kya Jaane - Correct Lyrics

मेरी लगी गुरु संग प्रीत ये दुनिया क्या जाने
क्या जाने कोई क्या जाने
मुझे मिल गया मन का मीत ये दुनिया क्या जाने

छवि दिखी गुरुवर की जब से
भई बावरी मैं तो तब से
ये कैसी पागल प्रीत ये दुनिया क्या जाने

जब से लगन लगी गुरुवर से
नाता तोड़ दिया मैंने जग से
मैंने छोड़ी जग की रीत ये दुनिया क्या जाने

हर दम अब तो रहूँ मस्तानी
लोक लाज दीनी बिसरानी
मैं तो गाऊँ ख़ुशी के गीत ये दुनिया क्या जाने

गुरुवर ने मुझे राह दिखाई
राम मिलन की युक्ति सिखाई
मेरी बदल गई तक़दीर ये दुनिया क्या जाने


19


 
Go to Home Page